आज दिनांक- 04.05.2026 को आईटीआई गोविंदपुर, धनबाद में विषयगत उद्यम कैम ऑन जीएसटी का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में 103 उद्यमी ने भाग लिया ।
सर्वप्रथम श्री राजेंद्र प्रसाद, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, धनबाद द्वारा उद्यमियों को विषयगत उद्यम कैम ऑन जीएसटीके बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार यथा-पी०एम०एफ०एम०ई०/पी०एम०ई०जी०पी०/पी०एम०विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
मुख्य अतिथि के रूप में राकेश कुमार, प्रभारी प्राचार्य, आईटीआई गोविंदपुर / चार्टर्ड अकाउंटेंट रवि अगरवाला /
संजीत कुमार सिंह , प्रतिनिधि , अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक / कृष्ण परमानिक , जिला प्रबंधक उद्यम, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी / श्री आदित्य चैधरी, ई0ओ0डी0बी0 प्रबंधक / श्रीमति कुमारी नीलू जिला उद्यमी समन्वयक एवं प्रखंड उद्यमी समन्वयक, जिला उद्योग केन्द्र, धनबाद उपस्थित थे |
चार्टर्ड अकाउंटेंट रवि अगरवाला जीएसटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी | राकेश कुमार, प्रभारी प्राचार्य, आईटीआई द्वारा उद्यमियों को प्रोत्साहित किया गया कि कैसे वो उद्यमी बन सकते है | संजीत कुमार सिंह , प्रतिनिधि , अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक बैंकिंग के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई | कृष्ण परमानिक , जिला प्रबंधक उद्यम, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी द्वारा उद्यमियों को अपने कार्यालय द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ का सम्पूर्ण जानकारी दी गयी |
