बाबूलाल मरांडी को राष्ट्रीय अम्बेडकर अवाॅर्ड मिला।

Share This News

:धनबाद अम्बेडकर स्कूल ऑफ़ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष, दर्जनों लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सह बहुजन साहित्य अकादमी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनिल बाँसफोर ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों 15 मार्च, 2026 को जीएसकेआर भवन बैरागीपट्टेदा तिरुपति आंध्रप्रदेश में बहुजन साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित 18वाँ राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता माननीय बाबूलाल मराण्डी को राष्ट्रीय अम्बेडकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिसे मैं स्वयं 1 मई, 2026 को राँची स्थित उनके आवास पर यह अवॉर्ड उन्हें प्रदान किया। यह अवाॅर्ड इसलिए प्रदान किया गया है क्योंकि बाबूलाल मराण्डी हर संभव झारखंड प्रदेश के दलित, गरीब, शोषित, पीड़ित, आदिवासी, खिलाड़ी एवं विशेषकर सफाई कर्मचारियों के परिवार को आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं। ज्ञातव्य हो कि यह अवॉर्ड दलित, गरीब, वंचित समाज के उत्थान हेतु काम करने वाले विशिष्ट जनों को प्रदान किया जाता है।

Leave a comment