Breaking News

केन्‍द्रीय सुपर स्‍पेश्यिलिटि अस्‍पताल, पटना में “TB मुक्‍त भारत अभियान” के अंतर्गत 100 दिवसीय मुहिम कार्यक्रम

Share This News

हाजीपुर: 30.04.2026

आज दिनांक 30.04.2026 को केन्‍द्रीय सुपर स्‍पेश्यिलिटि अस्‍पताल, पटना के OPD परिसर में “TB मुक्‍त भारत अभियान” के अंतर्गत 100 दिवसीय मुहिम के संदर्भ में माननीय चिकित्‍सा निदेशक डॉ सुबोध कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में एक जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्‍य वक्‍ता डॉ कौशल कुमार एवं डॉ संजय कुमार गुप्‍ता के द्वारा TB के लक्षण, कारण, समय पर जॉच एवं पूर्ण उपचार के महत्‍व पर विस्‍तृत जानकारी दी गई। साथ ही डॉ संध्‍या किरण, अतिमुस्‍वानि के द्वारा महिलाओं के स्‍वास्‍थ्‍य पर TB के प्रभाव एवं जागरूकता को आवश्‍यकता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के अंत में चिकित्‍सा निदेशक द्वारा इस रोग के उन्‍मूलन हेतु जागरूकता बढ़ाने एवं OPD परिसर में उपस्थित मरीज एवं परिजन, अस्‍पताल के अन्‍य चिकित्‍सक एवं कर्मचारियों लगभग 110 दर्शक ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दिखाई एवं महत्‍वपूर्ण जानकारी प्राप्‍त की ।

Leave a comment