बैंक ऑफ़ इंडिया अधिकारी संघ धनबाद अंचल इकाई ने आयोजित किया क्लस्टर मीट

Share This News

धनबाद :रेलवे ऑडिटोरियम में बैंक ऑफ़ इंडिया अधिकारी संघ, झारखंड राज्य की धनबाद अंचल इकाई द्वारा अंचल के सभी अधिकारियों के लिए क्लस्टर मीट का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बैंक ऑफ़ इंडिया अधिकारी संघ, के झारखंड राज्य के अध्यक्ष प्रकाश उरांव के द्वारा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संघ के महासचिव सुनील लकड़ा ने सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकिंग व अधिकारी संघ सभी अधिकारी के साथ मजबूती से खड़ा है तथा उनके माँगों और अधिकारों के लिए प्रतिबंध है, साथ ही पी.एल. आई.सहित सभी मांगों के लिए आवश्यकतानु‌सार, संगठन के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है।इस कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश, उपमहासचिव मनीष नारायण, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, संगठन सचिव मनीष मिंज, सहायक महासचिव पाविकाय पवन, अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार समेत अंचल के 200 अधिकारी उपस्थित थे थे।

Leave a comment