धनबाद में सजी ‘ज़रीबंध’ बनारसी साड़ियों की शाही प्रदर्शनी, 25 अप्रैल तक मौका

Share This News

धनबाद:धनसार स्थित होटल रेडिसन में शुक्रवार से ‘ज़रीबंध’ एक्सक्लूसिव विंटेज बनारसी एग्जिबिशन का भव्य आयोजन किया गया है, जो 24 और 25 अप्रैल तक चलेगा। रस्तोगी वाराणसी सिल्क हाउस की इस खास प्रदर्शनी की मेजबानी तनु जैन और रिद्धि गोधा द्वारा की जा रही है।प्रदर्शनी का उद्घाटन रमा जिंदल ने फीता काटकर किया, वहीं दीप प्रज्वलन भी संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन तनु जैन और रिद्धि गोधा के नेतृत्व में किया गया है।एग्जीबिशन में शुद्ध कॉटन सिल्क, कढ़ुआ तकनीक की साड़ियाँ, सिल्क सूट और खूबसूरत दुपट्टों का आकर्षक कलेक्शन प्रस्तुत किया गया है। यहां पारंपरिक बनारसी कारीगरी की झलक देखने को मिल रही है, जिसमें सोने और चांदी की ज़री से हाथ से बुनी गई साड़ियाँ खास आकर्षण का केंद्र हैं।
मेजबान तनु जैन ने बताया कि बनारसी साड़ियां भारतीय संस्कृति और शान की पहचान हैं। यह सिर्फ परिधान नहीं, बल्कि एक विरासत है, जिसे पीढ़ियों तक संजोया जाता है। प्रदर्शनी में वाराणसी की प्रामाणिक हस्तनिर्मित साड़ियां, सूट और कटान सिल्क, ऑर्गेंजा, जॉर्जेट व टिशू जैसे फैब्रिक में पारंपरिक डिजाइनों के साथ उपलब्ध हैं।
इस एग्जीबिशन में कतान सिल्क, टंचोई और जरीदार ब्रोकेड की एक से बढ़कर एक शानदार साड़ियां ग्राहकों को लुभा रही हैं। कीमत 5 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक रखी गई है।शहरवासियों के लिए यह प्रदर्शनी शाही बनारसी विरासत को करीब से देखने और खरीदने का सुनहरा अवसर साबित हो रही है।

Leave a comment