Breaking News

5 साल बाद संजय कुशवाहा को राहत, 2021 के केस में कोर्ट ने किया बरी

Share This News

धनबाद में सम्राट अशोक कल्याण क्रांति संघ के अध्यक्ष संजय कुशवाहा को 2021 में दर्ज एक मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। करीब पांच साल बाद आए फैसले में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया।

संजय कुशवाहा ने बताया कि यह मामला कोरोना काल के दौरान डायमंड क्रॉसिंग इलाके से जुड़ा है, जब पुलिस वहां रह रहे लोगों को हटाने की कार्रवाई कर रही थी। उसी समय वे कुछ दिनों की मोहलत दिलाने के लिए तत्कालीन सांसद पशुपतिनाथ सिंह से मिलने गए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान उनके खिलाफ साजिश के तहत मामला दर्ज कराया गया। एफआईआर में उन पर और उनके समर्थकों पर घर में घुसकर एक कार्यकर्ता को बंधक बनाने का आरोप लगाया गया था।

Leave a comment