जनसमस्याओं को लेकर विधायक रागिनी सिंह ने उपायुक्त से की मुलाकात, समाधान का मिला आश्वासन

Share This News

धनबाद। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने बुधवार को धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान विधायक ने निजी विद्यालयों द्वारा री-एडमिशन के नाम पर की जा रही मनमानी और अभिभावकों के शोषण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में पानी और बिजली की समस्या से लोगों को हो रही परेशानियों की जानकारी देते हुए जल्द समाधान की मांग की।

विधायक ने डेनोबिली मोड़ के पास लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या को भी गंभीर बताते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया।

मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही।

Leave a comment