समाजसेवी गौतम मंडल को सांसद व विधायक ने संयुक्त रूप से किया सम्मानित

Share This News

धनबाद:नागरिक समिति, गोविंदपुर के स्वर्ण जयंती समारोह सह पत्रिका संकल्प विमोचन कार्यक्रम में मानवता के प्रति समर्पित ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष समाजसेवी गौतम कुमार मंडल को सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए नागरिक समिति, गोविंदपुर, धनबाद के द्वारा आयोजित सम्मानित समारोह के मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक फूलचंद मंडल एवं समिति के नंदलाल अग्रवाल, शरद दुधानी व अशोक गिरी ने सम्मानित किया गया। इस मौके पर गौतम मंडल ने कहा इस सम्मान से अत्यंत गौरव की अनुभूति हुई है।सामाजिक कार्य में मेरी प्रतिबद्धता और भी मजबूत हुई है, और मैं समाज के लिए और अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित हो रहा हूँ। मैं नागरिक समिति का धन्यवाद देता हूँ और आभार व्यक्त करता हूँ कि आपने मुझे अपने मंच पर सम्मानित करने का अवसर प्रदान किया और इस प्रकार समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया।

Leave a comment