स्थानिय समेत अन्य जिलों व राज्यों के 600 प्रतिभावान बच्चों ने भाग लिया
धनबाद: कोयला नगर कम्युनिटी हॉल में रविवार को आयोजित तीन दिवसीय 5 वें ऑल इंडिया डांस म्यूजिक एंड ड्राइंग कंपटीशन इंस्ट्रूमेंट एवं फेस्टिवल का समापन समारोह संपन्न हुआ। आज के कार्यक्रम में श्रुति चंद्रा ने शानदार कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही गायक इंद्रजीत कुमार व कुसान सेनगुप्ता ने अपने गानों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। स्थानीय कलाकार शिप्रा, मेघा व श्रावणी के द्वारा बहुत ही दर्शनीय कथक नृत्य की प्रस्तुति की गई।इस कार्यक्रम में धनबाद, गिरिडीह ,पश्चिम बंगाल समेत अन्य जिलों के 600 प्रतिभावान बच्चों ने भाग लेकर एक से बढ़कर एक मनमोहक मनभावन प्रस्तुतियां मंच पर दी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेताओं की घोषणा जज सिमरन छाबड़ा एवं शायरी नाहा द्वारा की गयी । कार्यक्रम में सभी बच्चों को मुख्य अतिथि काला हीरा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उनकी धर्मपत्नी पूनम प्रसाद, विशिष्ट अतिथि द क्लब इंडिया के डायरेक्टर संतोष रजक व अनुभूति एक एहसास की सचिव सरसी चंद्रा ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । सरसी चंद्रा ने कहा स्थानीय बच्चों को कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाने और प्रोत्साहित करना हमारा प्रथम उद्देश्य है।