धनबाद. गोधर सिमरियाटांड़ मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हाड़ी जाति समाज सुधार समिति सामाजिक संस्था ने बहुत ही धूम धाम से केक काट कर जन्मदिन मनाया गया । बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। .इस दौरान समाज के लोगों ने एकजुट होकर बाबा साहेब को नमन किया और उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया
इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन हमें सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर एक समान और सशक्त समाज बनाने की प्रेरणा देता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अधिवक्ता शशि भूषण जिला कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी कोषाध्यक्ष विजय हाड़ी कार्यालय सचिव नारायण हाड़ी जिला युवा समिति के अध्यक्ष बिनोद हाड़ी उपाध्यक्ष मनोज हाड़ी आजाद हाड़ी महासचिव अजय हाड़ी संगठन सचिव भरत हाड़ी सूरज हाड़ी रक्षा मंत्री वीरेंद्र हाड़ी प्रखंड उपाध्यक्ष रमण हाड़ी जिला हाड़ी सूरज हाड़ी छोटेलाल हाड़ी मीडिया प्रभारी सुधीर हाड़ी सिमरियाटांड़ के अध्यक्ष परमेश्वर हाड़ी पप्पू हाड़ी दुलाल हाड़ी अशोक हाड़ी सुजल हाड़ी राहुल कुमार रतन कुमार रोहन कुमार कमली देवी सोनी देवी सुभाश्री देवी सुखिया देवी लक्ष्मी देवी। आदि महिला पुरुष उपस्थित थे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट