धनबाद में अंबेडकर जयंती पर हर्षोल्लास, सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

Share This News

धनबाद महानगर में भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ एवं युवा प्रगति संगठन डोम समाज के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर कार्यसमिति सदस्यों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष रंजीत राम ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं संगठन के सलाहकार मनोज राम और नसीब जी ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं।

इस मौके पर “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य और युवा साथी मौजूद रहे और सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment