बसपा ने बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर का मनाया समारोह पूर्वक 135 वीं जन्मोत्सव कार्यक्रम

Share This News

धनबाद: बहुजन समाज पार्टी धनबाद जोन स्तरीय बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 135 वीं जयंती समारोह पूर्वक मुख्य जोन इंचार्ज व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबल दास की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बीच सैकड़ो कार्यकर्ता रैली जुलूस के साथ पार्टी का झंडा बैनर लेकर डीआरएम चौक तक गया, जहां बाबा साहब के प्रतिमा पर मल्यार्पण कर पुनः रणधीर वर्मा चौक पहुंचकर विचार गोष्ठी किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य प्रभारी रामबाबू चिरग़ईया ने अपने संबोधन में कहा कि आज परम पूज्य संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर का जन्मोत्सव व बसपा का स्थापना दिवस पार्टी द्वारा पूरे देश में समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बसपा का गठन ही बाबा साहब डॉ अंबेडकर के जन्म दिवस पर उनके सपनों को पूरा करने के वास्ते किया गया है। उन्होंने कहा कि बसपा के रास्ते ही डॉ अंबेडकर को सच्ची श्रद्धासुमन देकर भारतीय संविधान की रक्षा संभव है।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि बाबा साहब के नाम लिए बिना आज किसी भी राजनीतिक पार्टी का कल्याण संभव नहीं है, जो अपने स्वार्थ में बाबा साहब का नाम लिया करते हैं। मगर बसपा बाबा साहब के नाम राजनीति नहीं करते बल्कि सच्चे अनुयाई बनाकर उनके मिशन मूवमेंट को साकार करने में लगी हुई है और बसपा के माध्यम से ही हम उनके सपनों को पूरा कर सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बसपा के मुख्य जॉन इंचार्ज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबल दास ने कहा की जय भीम बोलो और जिधर मन उधर चलो से हमारा बहुजन समाज व देश का भला संभव नहीं है, जो कुछ पार्टियों इसी प्रकार कार्य करते दिख रही है। हमें जय भीम सिर्फ जयंती के दिन बोलकर घर घुस जाने वाले नेता व पार्टी से परहेज करते हुए बसपा के रास्ते चलने की जरूरत है। उन्होंने आए दिन बाबा साहब डॉ अंबेडकर जी के प्रतिमा पर मनुवादी और सामाजिक तत्वों द्वारा किए जा रहे छेड़छाड़ व तोड़फोड़ की कार्रवाई मामले सरकार प्रशासन के नकारात्मक रवैया का घोर विरोध व निंदा किया। कहा बसपा डीआरएम चौक पर शुरू से सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग करते आई है और आज पुन: यह मांग दोहराती है। वरना अब आर पार की आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
विचार गोष्ठी का संचालन जिला अध्यक्ष अभय कुमार व जिला उपाध्यक्ष गणेश भारती ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव मनोज बौद्ध द्वारा किया गया। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह यादव, प्रदेश महासचिव शिवकुमार दास, प्रदेश कोषाध्यक्ष बलदेव दास, प्रदेश सचिव गौतम कुमार, जॉन प्रभारी जयदेव मेहरा, बाबूराम मांझी, देवानंद राम, बोकारो जिला अध्यक्ष मोहम्मद सुल्तान, गिरिडीह जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा, जामताड़ा जिला अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ अंसारी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील कुमार रविदास, बाबूलाल दास, कुलदीप राज, विनोद पासवान, संतोष रविदास, महेश्वर प्रसाद महतो, मधुसूदन मंडल, सुभाष कुमार, अशोक कनौजिया, राजीव कुमार, ईश्वर दास, राजकिशोर दीनदयाल, हारलाल दास, सौरव, कुंती देवी, मोहिनी, राजवाला, पार्वती, माया देवी समेत सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment