नई दिल्ली/धनबाद: गांधीनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली के समर्थन में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा युवा नेता मयूर शेखर झा भी शामिल हुए।
रैली के दौरान मयूर शेखर झा ने अरविंदर सिंह लवली का प्रचार करते हुए आगामी चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि श्री लवली की नीतियों और विकास कार्यों ने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया है, और आने वाले समय में वे और अधिक प्रभावी कार्य करेंगे।
इस रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पार्टी के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का संकेत मिला। मयूर शेखर झा ने लोगों से अपील की कि वे भाजपा को विजयी बनाकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में सहयोग करें।