Breaking News

धनबाद उपायुक्त ने किया नवनिर्मित प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण, जल्द शुरू होगी सुविधाएं

Share This News

धनबाद, 1 फरवरी 2025 – धनबाद की उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने शुक्रवार को नवनिर्मित प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन के ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथे फ्लोर तक का जायजा लिया और विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने फ्लोरिंग, सीलिंग, फॉल्स सीलिंग, मीटिंग हॉल, रूम, इलेक्ट्रिकल फिटिंग, सैनिटरी फिटिंग, डाइनिंग हॉल, किचन, टॉयलेट्स, फायर फाइटिंग सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर पैनल, अंडरग्राउंड पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त माधवी मिश्रा ने प्रेस क्लब भवन में बिजली और पेयजल कनेक्शन शीघ्र लेने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही, फायर सेफ्टी सिस्टम, लिफ्ट और अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरणों की जांच कर सुचारू संचालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया।उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां उजागर हुई हैं, जिन्हें जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भवन का उपयोग जल्द से जल्द शुरू हो सके।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त माधवी मिश्रा के साथ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, नगर निगम के अभियंता, भवन प्रमंडल के अभियंता, धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव झा, महासचिव अजय प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष शशी भूषण राय, उपाध्यक्ष बलवंत कुमार, सचिव संजय चौरसिया, चंदन पॉल, नवीन राय, राम मूर्ति पाठक, प्रतिक पोपट, आशीष अंबष्ट, शैलेश रावल, नितेश चौरसिया सहित जनसंपर्क कार्यालय के प्रधान लिपिक अमित कुमार और अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a comment