धनबाद :भारत विकास परिषद्, मुख्य शाखा द्वारा हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर गुरुवार 19 मार्च को अमृत महोत्सव पार्क, जगजीवन नगर में एक भव्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 150 लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया, तत्पश्चात भारत माता की आरती एवं राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का वातावरण निर्मित हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों के बीच अल्पाहार का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश अग्रवाल, पवित्र तुलस्यान, योगेन्द्र तुलस्यान, दीपक गुप्ता, एम. के. सिंह, परेश ठक्कर, अजय प्रसाद, श्री पंकज सिंह, संजय जैन एवं सोमनाथ पुर्थी सहित शाखा के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में एकता एवं भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना था।
भारत विकास परिषद्, इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत है।