धनबाद /नई दिल्ली :गुरुवार को नई दिल्ली स्थित जदयू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के होने वाले चुनाव के लिए बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सह पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो मौजूद थे। उक्त कार्यक्रम में धनबाद जदयू के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह को भी शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
