आज दिनांक 11.03.26 को पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री अमिताभ प्रभाकर की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान धनबाद मंडल के वाणिज्यिक विभाग से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों की स्थिति का आकलन किया गया तथा माल एवं कोचिंग से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए ताकि राजस्व संग्रहण में वृद्धि के साथ-साथ वाणिज्यिक कार्यों की कार्यक्षमता को भी सुदृढ़ किया जा सके। इसके साथ ही धनबाद स्टेशन के पुनर्विकास से संबंधित प्रस्तावित कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा स्टेशन परिसर में उपलब्ध कराई जाने वाली आधुनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, वाणिज्यिक कार्यों में पारदर्शिता एवं कार्यक्षमता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर धनबाद मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे l