आज दिनांक 11.03.2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा पतरातु-शिवपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिवपुर स्टेशन पर चल रहे तीसरी लाइन से संबंधित निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया तथा कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने, गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।