Breaking News

जमीन विवाद में फिर घिरे सांसद ढुल्लु महतो, जमीन हड़पने का लगा आरोप

Share This News

सांसद ढूलु महतो एक बार फिर से विवादों में हैं.धनबाद के भूली ओपी अंतर्गत नावाडीह 8 लेन रोड किनारे स्थित 96 डिसमिल जमीन को अपनी पुश्तेनी जमीन बताने वाले गणेश कुमार रवानी ने सांसद ढुल्लु महतो पर जबरन जमीन हड़पने का आरोप लगाया है.गणेश कुमार रवानी ने अपने परिवार के साथ जमीन पर पहुँचकर सांसद के खिलाफ नारेबाजी की.गणेश रवानी ने कहा कि सांसद हर हाल में उनकी जमीन को लेना चाहते हैं जिसके लिए एक करोड़ रु की पेशकश भी कर रहे हैं जबकि वे किसी भी क़ीमत पर अपनी जमीन नहीं देना चाहते हैं. रवानी ने आरोप लगाया है कि सांसद के कुछ लोग जमीन पर आकर जबरन बॉउंडी भी कर रहे थे. जिसका पुरजोर विरोध भी किया गया. गणेश रवानी ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.

Leave a comment