धनबाद: इनर व्हील क्लब ने दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का किया आयोजन

Share This News

धनबाद, 29 जनवरी 2025 – इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद द्वारा रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के सहयोग से संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय ‘जीवन ज्योति’ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती आलोकनंदा बक्शी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्राचार्या सुश्री अपर्णा दास ने मुख्य अतिथि का स्वागत बच्चों द्वारा निर्मित पेंटिंग और पौधा भेंट कर किया। इसके बाद विशेष बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय के सचिव श्री राजेश परकेरिया ने बताया कि वर्ष 1989 में इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद द्वारा ‘जीवन ज्योति’ की स्थापना की गई थी, और वर्ष 2002 से रोटरी क्लब ऑफ धनबाद इसका संचालन कर रहा है।इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद की अध्यक्ष श्रीमती शिल्पा रस्तोगी ने कहा कि समाज सेवा क्लब का मुख्य उद्देश्य है। इस कड़ी में जीवन ज्योति विशेष विद्यालय को एक झूला, सेंसरी थेरेपी के लिए फोम ड्रम टनल प्रदान किया गया। इसके साथ ही, व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत और दिव्यांग बच्चों के लिए पौधों की नर्सरी का उद्घाटन किया गया।

इसके अलावा, तीन दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग और कैलीपर्स, जबकि दो को व्हीलचेयर प्रदान की गई। मुख्य अतिथि श्रीमती आलोकनंदा बक्शी ने विद्यालय के कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।इस अवसर पर श्रीमती पौलमी सिंहा (सचिव, इनर व्हील क्लब), श्रीमती अनु नारंग, श्रीमती अंजू गंडोत्रा, श्रीमती ज्योति व्यास, श्रीमती ऋद्धि शर्मा, श्री राजेश परकेरिया, श्री विकास शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a comment