राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: डीटीओ और डीएसपी ट्रैफिक ने रैली को दिखाई हरी झंडी

Share This News

धनबाद, 29 जनवरी 2025 – राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिवहन कार्यालय से एक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) श्री दिवाकर सी द्विवेदी, ट्रैफिक डीएसपी श्री अरविंद कुमार सिंह और आरसीडी के कार्यपालक अभियंता श्री मिथिलेश प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली का मार्ग: यह रैली परिवहन कार्यालय से शुरू होकर लुबी सर्कुलर रोड, पूजा टॉकीज, डीआरएम चौक, कोर्ट मोड़, रणधीर वर्मा चौक होते हुए वापस परिवहन कार्यालय पहुंची।

जागरूकता और दंडात्मक कार्रवाई पर जोर

रैली को रवाना करने के बाद डीटीओ श्री दिवाकर सी द्विवेदी ने कहा कि यह अभियान सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश देने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यातायात एवं परिवहन विभाग द्वारा ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाते हैं।ट्रैफिक डीएसपी श्री अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बीते एक माह से चल रहे जागरूकता अभियान का सकारात्मक प्रभाव लोगों पर पड़ा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो वाहन चालक अब भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर आरसीडी के सहायक अभियंता श्री पंकज कुमार, श्री ओम प्रकाश, कनीय अभियंता श्री अनिल कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री सुनील कुमार, एमवीआई श्री हरीश कुमार, श्री शुभम कुमार, रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट श्री अमरेश कुमार, आईटी श्री देवेंद्र कुमार एवं यातायात पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Leave a comment