धनबाद: जनता दरबार में अपर समाहर्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Share This News

धनबाद, 28 जनवरी 2025: मंगलवार को धनबाद समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए।भिखराजपुर से शिकायत: बलियापुर के भिखराजपुर से आए एक व्यक्ति ने बताया कि उनके भाई द्वारा जबरन उनका घर तोड़ा जा रहा है और विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती है।

मनईटांड से शिकायत: मनईटांड से आए एक व्यक्ति ने कहा कि वह पिछले 26 वर्षों से जीविकोपार्जन के लिए पान गुमटी चला रहे हैं, लेकिन मोहल्ले के कुछ लोग बार-बार गुमटी हटाने की धमकी दे रहे हैं।जमीन कब्जे की शिकायत: एक अन्य शिकायतकर्ता ने रैयती जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर घर बनाने की शिकायत दर्ज कराई।अन्य शिकायतें: इसके अलावा, राशन कार्ड बनाने में हो रही परेशानी, आरटीआई में चयन के बावजूद विद्यालय द्वारा नामांकन नहीं करने जैसी कई समस्याएं जनता दरबार में प्रस्तुत की गईं।

अपर समाहर्ता ने सभी शिकायतों को संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादन के लिए अग्रसारित किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद और जन शिकायत कोषांग के नंदकिशोर कुशवाहा भी मौजूद थे।

Leave a comment