मधुबन गोलीकांड: हिलटॉप आउटसोर्सिंग में झड़प मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

Share This News

धनबाद: मधुबन थाना क्षेत्र के हिलटॉप आउटसोर्सिंग में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महुदा थाना क्षेत्र के भुरंगिया से शेख मोइन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक बंदूक और गोलियां बरामद की हैं।

धनबाद के डीएसपी अरविंद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मधुबन थाना क्षेत्र लंबे समय से सुर्खियों में है। यहां आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालन और अवैध खनन गतिविधियों को लेकर लगातार विवाद और गोलीबारी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे क्षेत्र में दशहत का माहौल बना हुआ था।

पुलिस ने इस घटना के बाद से कार्रवाई तेज कर दी है और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। डीएसपी ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बहाल करना है।

पृष्ठभूमि:हिलटॉप आउटसोर्सिंग में हुई इस झड़प के दौरान गोलीबारी के मामले में पहले भी कई शिकायतें दर्ज की गई थीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध खनन और बाहरी दबाव के चलते यह क्षेत्र हिंसा का गढ़ बन गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a comment