गणतंत्र दिवस की तैयारी: रणधीर वर्मा स्टेडियम में परेड रिहर्सल शुरू

Share This News

धनबाद, 21 जनवरी 2025:गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह के लिए परेड रिहर्सल का आयोजन किया गया। मंगलवार को जिला सशस्त्र बल, झारखंड सशस्त्र बल – 3, एनसीसी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, और होमगार्ड के प्लाटूनों ने परेड का अभ्यास किया।रिहर्सल 23 जनवरी तक जारी रहेगा। 24 जनवरी को उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दन परेड अभ्यास का निरीक्षण करेंगे।

प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में जिले के गणमान्य अतिथियों, अधिकारियों और जनता की उपस्थिति की उम्मीद है।

Leave a comment