Breaking News

शक्ति पुंज एक्सप्रेस में साइड वेंडिंग की सुविधा, लेकिन गुणवत्ता पर यात्रियों की शिकायतें

Share This News

धनबाद:भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों में खानपान की बेहतर सुविधा के लिए बिना पैंट्रीकार वाली ट्रेनों में साइड वेंडिंग (टीएसवी) सेवा शुरू की है। IRCTC की इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को यात्रा के दौरान चाय-नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराना है। हालांकि, ट्रेन नंबर 11447 शक्ति पुंज एक्सप्रेस में इस सेवा की स्थिति को लेकर यात्रियों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

यात्रियों का आरोप है कि ट्रेन साइड वेंडिंग सेवा के तहत परोसे जा रहे भोजन और नाश्ते की गुणवत्ता हाइजेनिक नहीं है। जबलपुर से हावड़ा के बीच चलने वाली इस ट्रेन के कई यात्रियों ने बताया कि वेंडर ट्रेन के गेट बंद कर अपनी मनमानी करते हैं, और शिकायतों का कोई असर नहीं होता। धनबाद रेलवे के उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यात्रियों का कहना है कि रेलवे द्वारा साइड वेंडिंग सेवा शुरू करने का कदम सराहनीय है, लेकिन स्वच्छता मानकों का पालन न होने से यह सुविधा असंतोषजनक बन गई है।

यात्रियों की समस्याएं:1. परोसा गया खाना और नाश्ता स्वच्छ नहीं।2. वेंडर्स द्वारा गेट बंद कर दबंगई से काम करना।3. शिकायतों पर अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं।

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि साइड वेंडिंग सेवा की निगरानी बढ़ाई जाए और खानपान की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए। रेलवे की यह सुविधा तभी सार्थक होगी जब यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a comment