धनबाद: मधुबन थाना क्षेत्र में 9 जनवरी को हुई घटना के मामले में पुलिस ने 7 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी कारू यादव का भाई भी शामिल है। गिरफ्तारियों में 6 बोकारो से और 1 धनबाद से की गई है।
ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि घटना में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और गोलियां बरामद की हैं। इस मामले में कुल 9 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें 100 से अधिक लोग नामजद हैं।
पुलिस मामले की जांच को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।