स्वामी विवेकानंद जयंती विशेष: युवाओं की चुनौतियां और समाधान पर चर्चा

Share This News

धनबाद: स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को मनाया जाएगा। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास, परिश्रम और समाज सेवा की प्रेरणा दी। आज की युवा पीढ़ी को शिक्षा प्रणाली में सुधार, बेरोजगारी, मानसिक स्वास्थ्य, नशा, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की लत, और नैतिकता में कमी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

समस्याओं के समाधान में व्यावहारिक शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, तनाव प्रबंधन, और सुसंस्कारित समाज की भूमिका अहम है। स्वामी जी के “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” जैसे विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हुए हैं।

Leave a comment