धनबाद: कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अपनी पत्नी कुमारी शक्ति रूपा, भाई पप्पू सिंह की पत्नी कविता सिंह, पुत्र शौर्य सिंह, भतीजा कुशाग्र सिंह और श्रेया सिंह के साथ अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी जी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने जया किशोरी जी के विचारों और प्रवचनों से प्रेरणा ली और उनके सानिध्य में आध्यात्मिक चर्चा की।