धनबाद :वार्ड नंबर 20 के समाजसेवी बसंत कुमार यादव ने पार्षद प्रत्याशी के लिए नामांकन किया । बसंत कुमार यादव के समर्थन में वार्ड नंबर 20 से मेमको चौक तक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान वार्ड के सभी वर्गों, पटेल सेवा संघ का समर्थन व आशीर्वाद प्राप्त हुआ। बसंत कुमार यादव कों दामोदर प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, गोपाल यादव,सेठी गोप,महेश कुमार,प्रधान यादव, रामाशंकर यादव, संजय यादव, निवास गोप, यदि गोप, विनोद यादव, सुजीत प्रसाद, सुदिस्ट कुमार, राधेश्याम शर्मा, मधुसूदन गोप विष्णु यादव मुकेश यादव समेत अन्य ने जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी।