तकनीकी कारणों से दिलीप सिंह नहीं कर सके नामांकन – पप्पू सिंह

Share This News

धनबाद। युवा संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता पप्पू सिंह ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि धनबाद में वकीलों के पेन डाउन आंदोलन के कारण समाजसेवी दिलीप सिंह अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर सके। कुछ और भी नगर निगम के मेयर एवं वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को भी वकीलों की हड़ताल से दिक्क़त हुई है और उन्होने अपना नामांकन नही कर सके। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया,क्योंकि दिलीप सिंह हमेशा नगर निगम और समाज से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहते हैं। पप्पू सिंह ने यह भी कहा कि दिलीप सिंह जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं और नगर निगम क्षेत्र में उनके सामाजिक योगदान को लोग अच्छी तरह जानते हैं। नामांकन तकनीकी कारणों से नहीं हो पाया है, लेकिन उनकी समाजसेवा और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता में कोई कमी नहीं आई आएगी।दिलीप सिंह पहले भी समाजिक और जनहित मुद्दों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।

Leave a comment