Breaking News

वार्ड नंबर 20 के पार्षद प्रत्याशी बसंत कुमार यादव ने नामांकन पर्चा खरीदा

Share This News

धनबाद : नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 20 के पार्षद प्रत्याशी बसंत कुमार यादव ने समाहरणालय से नगर निगम चुनाव का नामांकन पर्चा खरीदा। नामांकन पत्र खरीदने के उपरांत मीडिया को कहा की वार्ड नंबर 20 का सुविधाओं के मद्देनज़र पिछले कई वर्षों से बहुत ही दयनीय स्थिति बनी हुई है। वार्ड के जिला स्कूल के पीछे बने सड़क पर नाली का पानी बह रहा है। साफ सफाई नहीं हो रही है, कचडा पड़ा रहता है जिससे लोगों को बहुत कठिनाइ हो रही है।इस वार्ड के निवासी साफ सफाई समेत अन्य मूलभूत जनसमस्याओं से परेशान हैं उसी के समाधान के संदर्भ में कहा की अगर मैं नगर निगम वार्ड पार्षद के चुनाव में जीतकर आता हूं तो वार्ड नंबर 20 के हर गली नाली की साफ सफाई, सड़क समेत सभी अन्य समस्याओं को दूर करेंगे। बसंत कुमार यादव के समर्थक एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी मोर्चा के महासचिव गोपाल यादव ने कहा कि वार्ड नंबर 20 में पिछले कई वर्षों से विकास कार्य धरातल पर नहीं उतरा है उन्होंने वार्ड के लोगों से आग्रह किया है कि वार्ड के सम्पूर्ण विकास के लिए बसंत कुमार यादव को इस चुनाव में अपना समर्थन दे। निश्चित रूप से वार्ड में विकास की धारा बहेगी।

Leave a comment