Breaking News

राष्ट्रपति महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

Share This News

30 जनवरी, 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। 30 जनवरी, 2021 को उनकी हत्या की 78वीं पुण्यतिथि है। पूरे देश के साथ ही आज (शुक्रवार) को धनबाद में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस माैके पर मुख्य समारोह गांधी सेवा सदन में हुआ। यहां धनबाद जिला प्रशासन के अधिकारियों और समाज सेवियों और अन्य लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने खड़े होकर उन्हें नमन किया।

महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर गांधी सेवा सदन में धनबाद जिला प्रशासन की तरफ से मुख्य समारोह का आयोजन किया गया था। यहां पर गांधी जी की प्रतिमा के सामने खड़े होकर तमाम अधिकारियों एयर अन्य लोगों ने नमन किया। श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a comment