धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,युवा संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता पप्पू सिंह,ददन सिंह,विनोद मिश्रा,मानव अधिकार प्रोटेक्शन झारखंड के प्रदेश प्रभारी सुंदिष्ट कुमार, संजीत सिंह,उमेश तिवारी,बड़े महतो,कारु महाजन,टिंकू साव,उपेंद्र वर्मा,मनोज राय सहित कई गणमान्य लोग शुक्रवार को धनबाद नगर निगम के मेयर पद के उम्मीदवार दिलीप सिंह के साथ नामांकन पत्र लेने पहुंचे। इस मौके पर समर्थकों में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला।दिलीप सिंह ने कहा धनबाद की जनता बदलाव की इच्छा रखती है। यह चुनाव सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा और संघर्ष के लिए है। अगर जनता ने मुझे मौका दिया तो मैं नगर निगम को भ्रष्टाचार -मुक्त, जिम्मेदार और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाऊंगा।वही
उदय प्रताप सिंह ने कहा दिलीप सिंह एक जमीनी नेता हैं। उन्होंने हमेशा आम जनता की आवाज को मजबूती दी है। हम सभी धनबाद के विकास और जनहित के लिए उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।वही पप्पू सिंह ने कहा आज का युवा ईमानदार और संघर्षशील नेतृत्व चाहता है। दिलीप सिंह युवाओं की उम्मीद हैं। अगर वे नगर निगम में आएंगे, तो युवाओं, श्रमिकों, और आम नागरिकों की आवाज और भी मजबूत होगी।