अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 25वें प्रदेश अधिवेशन में एस.जे.ए.एस सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल ने लगाया नि:शुल्क मेडिकल कैम्प

Share This News

धनबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 25वें प्रदेश अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में एस.जे.ए.एस सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल द्वारा नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गोविंदपुर स्थित KKCEM कॉलेज में आयोजित हुआ। शिविर में स्थानीय समुदाय और अधिवेशन में शामिल प्रतिभागियों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

इस मेडिकल कैम्प में 200 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अस्पताल के चार चिकित्सा स्टाफ और अन्य कर्मियों ने शिविर में विभिन्न जांचों का संचालन किया। कैम्प में रक्तचाप, शुगर, और अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए, जिससे स्थानीय निवासियों और अधिवेशन में शामिल सदस्यों ने लाभ उठाया।

अस्पताल के प्रतिनिधियों ने कहा, “हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोग न केवल अपनी सेहत का ध्यान रखें बल्कि जागरूक भी हों।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और एस.जे.ए.एस सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल की इस पहल की सराहना की। शिविर के आयोजन ने स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

Leave a comment