बलिदानी रणधीर वर्मा को धनबाद पुलिस ने दी शोक सलामी

Share This News

धनबाद: बलिदानी रणधीर प्रसाद वर्मा के 34वें बलिदान दिवस के अवसर पर धनबाद पुलिस ने रणधीर वर्मा चौक पर सशस्त्र शोक सलामी दी। इस मौके पर पुलिस फोर्स ने अपने हथियार उलटकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत भजन समारोह से हुई, जिसमें बलिदानी की पत्नी प्रो. रीता वर्मा, पुलिस अधीक्षक (शहरी) अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

राज्यपाल करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार 3 जनवरी को आयोजित बलिदान दिवस समारोह में शामिल होकर शहीद रणधीर वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, धनबाद सांसद, विधायक और अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित रहेंगे।

खालिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते हुए दी थी वीरगति

रणधीर प्रसाद वर्मा ने 1991 में धनबाद के आरक्षी अधीक्षक रहते हुए बैंक ऑफ इंडिया की हिरापुर शाखा को लूटने आए खालिस्तानी आतंकवादियों से मुठभेड़ में अपनी जान गंवाई थी। उन्होंने मुठभेड़ के दौरान एक डकैत को मौके पर ही मार गिराया और दूसरे को बुरी तरह घायल कर दिया, जिसकी बाद में मौत हो गई। तीसरे डकैत को भीड़ ने पकड़कर मार डाला।

रणधीर वर्मा की प्रतिमा का हुआ था विशेष अनावरणर

णधीर वर्मा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण 1994 में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। तब से हर साल रणधीर वर्मा चौक पर बलिदान दिवस आयोजित किया जाता है, जिसमें रणधीर वर्मा के अदम्य साहस और देशभक्ति को याद किया जाता है।

Leave a comment