उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद में प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समाहरणालय परिसर में एयर प्रवाह (Air Pravah) डिवाइस लगाया गया है।
एयर प्रवाह (Air Pravah) वायु प्रदूषण मापने वाला एक आधुनिक उपकरण है जिसे भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की पहल के तहत विकसित किया गया है। इसे C-DAC, कोलकाता द्वारा बनाया गया है। पारंपरिक तरीकों में रिपोर्ट आने में 4-6 दिन लगते हैं, लेकिन यह डिवाइस रीयल-टाइम (तुरंत) जानकारी देता है।
यह डिवाइस निम्नलिखित चीज़ों की सटीक गणना करता है:
कण (Particulate Matter): PM2.5, PM10 और PM1।
गैसें: SO_{2}, NO_{2}, O_{3}, CO, और CO_{2}।
अन्य: तापमान और नमी (Humidity)।
मुख्य विशेषताएं:
ऐप सपोर्ट: प्रदूषण का डेटा ‘Air Pravah’ ऐप के ज़रिए मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड किया जा सकता है।
AI का उपयोग: इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया गया है, जो पुराने डेटा के आधार पर भविष्य के प्रदूषण के स्तर का अनुमान लगा सकता है।
