Breaking News

वीर बाल दिवस पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Share This News

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में आज दिनांक 26.12.2025 को जिला स्तर पर बच्चों को सम्मानित करने के उद्देश्य से वीर बाल दिवस, 2025 समारोह का आयोजन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, ऑब्जर्वेशन होम, बालिका गृह, सभी बाल संरक्षण संस्थान में किया गया।

इस दौरान बच्चों से पेंटिंग, रंगोली, चित्रकला, निबंध प्रश्नोत्तरी, नाटक, भाषण समेत अन्य गतिविधियां करायी गई। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य भारत के भविष्य की नींव माने जाने वाले बच्चों को सम्मानित करने तथा शहादत को सदा स्मरण रखना और उनकी प्रेरणादायक गाथाओं से नई पीढ़ियों को परिचित कराना है।

Leave a comment