आज दिनांक 26-12-2025 को झामुमो धनबाद जिला अध्यक्ष लखी सोरेन जी की अध्यक्षता एवं जिला सचिव जनाब मन्नू आलम साहब के संचालन में रणधीर वर्मा चौक धनबाद पर झारखंड में “पेसा कानून”(एक्सटेंशन टू द शेड्यूल एरियाज) पास होने के खुशी में धूमधाम से जश्न मनाया गया और माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।
जिला अध्यक्ष लखी सोरेन एवं जिला सचिव मन्नू आलम जी ने संयुक्त रूप से बताया कि पेसा कानून एक्ट 1996 आदिवासी बहुल इलाकों में पारंपरिक स्वशासन को मजबूत करने के लिए बनाया गया एक कानून है, इसके तहत पंचायती राज व्यवस्था में अधिकारों को विस्तारित किया गया है, ताकि जनजातीय समुदायों को अपने जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर नियंत्रण हासिल हो। इसमें ग्राम सभाओं को अधिक शक्तियां हासिल हो जाती हैं। इसके तहत भूमि अधिग्रहण जैसे मामलों में पंचायतों की सहमति अनिवार्य होती है। इस कानून से यह समुदाय अपने रीति-रिवाजों, संस्कृति और संसाधनों की रक्षा करने में सक्षम हो जाते हैं।
मौके पर झामुमो केन्द्रीय सदस्य सह मीडिया पैनलिस्ट डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि “पेसा कानून का पारित होना झारखण्ड के आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। यह कानून ग्राम सभा को वास्तविक अधिकार देकर जल-जंगल-जमीन की रक्षा सुनिश्चित करेगा वर्षों से आदिवासी समाज अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा था, जिसे मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व वाली झारखण्ड सरकार ने पूरा किया है।
इस कानून के लागू होने पर हम झारखंडियों के हक,अधिकार,जल,जंगल,जमीन एवं खनिज संपदाओं का केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा हनन नहीं जा सकता हैं, एवं इसका पूरा लाभ हम झारखंडियों को ही मिलेगा।
पेसा कानून पास होने से पूरे राज्य भर में खुशी एवं हर्षोल्लास है और हम सभी झारखंडवासी गर्व महसूस कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य श्रीमती डॉ नीलम मिश्रा, जग्गू महतो, रमेश टुडू, गुरु चरण बास्कि जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला प्रवक्ता समीर रवानी,तपन तिवारी,किशोर मुर्मू, मनसाराम मुर्मू, मीना हेंब्रम, बिरजू सोरेन, राज आनंद सिंह, हरीश सिंह, फूलचंद किस्कू, सन्नी सोरेन,फूलचंद किस्कू,राजू प्रामाणिक, मंजुडा मरांडी,फागू नापित,पवन मांझी आदि सहित कई अन्य गणमान्य एवं नेतागण उपस्थित रहे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट