Breaking News

जिला स्तरीय नियुक्ति समिति की बैठक संपन्न

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई, धनबाद में संविदा आधारित रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आज जिला स्तरीय नियुक्ति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।

इसके अलावा जिलान्तर्गत समेकित बाल संरक्षण योजना अंतर्गत सम्प्रेक्षण गृह, धनबाद के छः पदों पर संविदा पर कार्यरत कर्मियों की सेवा अवधि विस्तार तथा जिला बाल संरक्षण इकाई, धनबाद एवं किशोर न्याय बोर्ड, धनबाद में संविदा पर कार्यरत कर्मियों की सेवा अवधि विस्तार हेतु विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई में कार्यरत कर्मी एवं संप्रेक्षण गृह के कर्मी का अवधि विस्तार किया गया। साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई धनबाद एवं बाल कल्याण समिति के कुल 4 पदों का नियुक्ति के आलोक में प्रथम मेघा सूची के प्रकाशन के उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति निराकरण हेतु चर्चा की गई।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, डीसीएलआर श्री दिलीप महतो, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह प्रभारी कल्याण पदाधिकारी श्री नियाज़ अहमद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप, डीआईओ श्रीमती सुनीता तुलसियान, बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती साधना कुमारी समेत अन्य मौजूद रहे।

कुसुम न्यूज़ से निशा की रिपोट

Leave a comment