झारखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष (रजत पर्व) के शुभ अवसर पर तथा सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत कल दिनांक 22 नवंबर 2025 को लगने वाले शिविरों की विवरणी निम्नवत है:-

Share This News

धनबाद जिला के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में लगने वाले शिविर की विवरणी:

  1. धनबाद प्रखंड – धोखरा एवं नावाडीह पंचायत
  2. तोपचांची प्रखंड – बिशनपुर, हरिहरपुर, जीतपुर एवं भुईयाचितरो पंचायत
  3. बलियापुर प्रखंड – आमझर, पलानी एवं कुसमाटांड़ पंचायत
  4. पूर्वी टुंडी – लटानी एवं पांड्राबेजरा पंचायत
  5. निरसा प्रखंड – बेनागोडिया नि. , भागाबांध, भमाल एवं वीरसिंहपुर पंचायत
  6. टुंडी प्रखंड – मनियाडीह, मछियारा, एवं पुरनाडीह पंचायत
  7. गोविंदपुर प्रखंड – आसनबनी 1, खरनी, कालाडाबर, मरिचो, बड़ा नवाटॉड एवं तिलैया पंचायत
  8. कलियासोल प्रखंड –  बांदा पश्चिम, जामदेही एवं पातलाबाड़ी पंचायत
  9. एगारकुंड प्रखंड – डुमरकुंडा उत्तर, जोगरात एवं चॉच पंचायत
  10. बाघमारा प्रखंड –  बगडाहा, बगरा, बहियारडीह, बांसजोरा, झीझी पहाड़ी, भीमकानली एवं बौआकला उत्तर पंचायत

धनबाद नगर निगम क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविर:

  1. वार्ड नंबर 15 के शिवपुरी प्राथमिक विद्यालय, भूली सेक्टर 2 ई ब्लॉक
  2. वार्ड नंबर 16 के उच्च विद्यालय भूली नगर
  3. वार्ड नंबर 17 के मौलाना आजाद विद्यालय, आजाद नगर
  4. वार्ड नंबर 18 के सरकारी विद्यालय भारत चौक के पास
  5. वार्ड नंबर 21 के सामुदायिक भवन, ठाकुर कुल्ही छठ तालाब
  6. वार्ड नंबर 19 के प्राथमिक विद्यालय मुस्कान कॉम्प्लेक्स के पास
  7. वार्ड नंबर 22 तथा 24 के दुर्गा मंदिर स्टील गेट

नगर परिषद चिरकुंडा में लगने वाले शिविर की विवरणी:

वार्ड नंबर 2, 3 तथा 4 के लिए नगर भवन चिरकुंडा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

राज्य सरकार का संकल्प है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचे

“रजत पर्व के इस पवित्र वर्ष में राज्य सरकार का संकल्प है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचे। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम इसी संकल्प का जीवंत रूप है।”

कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे

आगामी 28 नवम्बर तक चलने वाले सेवा का अधिकार सप्ताह में जिले के सभी प्रखंडों एवं वार्डों में इसी प्रकार जनसेवा शिविर आयोजित किए जाएँगे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

कुसुम न्यूज़ से निशा की रिपोट

Leave a comment