धनबाद (DHANBAD): स्वास्थ्य विभाग ने बारामुड़ी क्षेत्र में संक्रामक रोगों की रोकथाम को लेकर एक नई जागरूकता पहल की शुरुआत की है। बुधवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों पर नियंत्रण के लिए अब सामुदायिक सहभागिता बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि फाइलेरिया जैसी बीमारियों की पहचान और रोकथाम के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर जाकर लोगों को सावधानियां बताने और नियमित जांच कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत अभियान की गतिविधियाँ रात में भी संचालित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचा जा सके।
कार्यक्रम में जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार, एमओआईसी डॉ. अनीता चौधरी, वीबीडी कंसल्टेंट रमेश कुमार सिंह, उत्तम सिन्हा, आबिद सदर, पिरामल हेल्थ के महावीर महतो, गणेश कुमार, एएनएम, सहिया सुशीला देवी और रंभा श्रीवास्तव सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।