Breaking News

अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ मनाएगा सरदार पटेल की 150वीं जयंती….

Share This News

धनबाद (DHANBAD): अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ ने घोषणा की है कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर इस बार एक अलग तरह का प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि 31 अक्टूबर को टाउन हॉल में होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य केवल जयंती मनाना नहीं, बल्कि युवाओं और समाज को राष्ट्रीय एकता के मूल्यों से जोड़ना है।

कार्यक्रम में सांसद ढुलु महतो मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे, जबकि पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो एक विशेष सत्र में अपने विचार रखेंगे। इसके अलावा विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जयराम महतो, चंद्रदेव महतो और जदयू के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार भी मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

संघ के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष समारोह का मुख्य फोकस देश की विविधता को एक सूत्र में पिरोने वाले “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के विचार को नई ऊर्जा देना है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी, और बड़ी संख्या में नारी शक्ति के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Leave a comment