Breaking News

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त

Share This News

◆समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

आज दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।

■जनता दरबार में बारामुडी से आई झुना देवी ने रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात जमीन का रजिस्ट्रेशन नही करने की शिकायत उपायुक्त से की। वहीं गोपीनाथडीह पंचायत से आए विजेंद्र कुमार पासवान ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना का लाभ लाभुक की जगह गलत व्यक्ति को आवंटित करने की शिकायत उपायुक्त से की। इसके अलावा नई मस्जिद वासेपुर से आए मो. फेदा एउर रहमान ने हल्का 3 बौआकला मौजा का पंजी 2 निर्गत करते हुए ऑनलाइन लगन रसीद निर्गत करने हेतु उपायुक्त को आवेदन सौंपा। साथ ही तोपचांची के खेराबेड़ा से आए ग्रामीणों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेराबेडा में शिक्षक बहाल करने हेतु मांग पत्र सौंपा। इसके अलावा जनता दरबार में उपायुक्त कई विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से अवगत हुए।

■उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

Leave a comment