धनबाद:सबलपुर स्थित सेक्टर 3 में आयोजित काली पूजा के भोग भंडारा कार्यक्रम में मंगलवार को श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह समाजसेवी उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां उन्हें कमेटी के द्वारा हर वर्ष काली पूजा आयोजन में सहयोग के लिए अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उदय प्रताप सिंह ने बताया मां काली सभी पर अपनी कृपा बरसाए। सभी लोग परिवार समेत मां काली का प्रसाद ग्रहण करें। मां काली पूजा में बनने वाली भोग का बहुत दैविक शक्ति, अद्भुत स्वाद व औषधिय महत्व होता है। आगे श्री सिंह ने कहा की सनातन के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ रही है यह यह बहुत ही शुभ संकेत है तथा हर हिन्दुओं में सनातन के प्रति जागरूकता बहुत ही आवश्यक है। सबलपुर के सेक्टर 3 के निर्माणाधीन मंदिर के लिए सहयोग राशि की घोषणा करते हुए सभी श्रद्धालुओं से हर संभव सहयोग की अपील की ताकि मंदिर जल्द बने और नित्य दिन विधि विधान से पूजा पाठ आरम्भ हो। वहीं उदय प्रताप सिंह ने बच्चों को उपहार प्रदान किया।भोग भंडारा कार्यक्रम में राजू सिंह, हर्ष राज, अजीत सिंह,राजेश कुमार, पालजी, मोनू सरदार, निशांत श्रीवास्तव, श्वेताभ सिंह,मनजीत सरदार, मनीष सिंह,अनुभव पांडे,आलोक सिंह,प्रशांत गौरव,अजय पांडे, विनोद भाटिया समेत अन्य भक्तजन उपस्थित थे