Breaking News

सीआईएसफ सब इंस्पेक्टर में धनबाद के गौरव कुमार को मिली सफलता

Share This News

“धनबाद से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है…
कल एसएससी द्वारा जारी परिणाम में गौरव कुमार ने बड़ी सफलता हासिल की है!”

“गौरव कुमार रेलवे हिल कॉलोनी के रहने वाले हैं।
उनके पिता हिमांशु पाठक, धनबाद नगर निगम के पूर्व पार्षद हैं।”

“गौरव कुमार अब तक छह से अधिक सरकारी नौकरियों में सफलता प्राप्त कर चुके हैं —
एयरफोर्स, रेलवे, सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर सहित कई प्रतिष्ठित पदों पर वे चयनित हो चुके हैं।”

“वर्तमान में गौरव धनबाद में रेलवे विभाग में योगदान दे रहे थे…
और अब एसएससी की इस नई उपलब्धि से उनके परिवार और इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।”

“परिजनों ने बताया कि गौरव की मेहनत, अनुशासन और लगन आज युवाओं के लिए एक मिसाल बन गई है।”

“कुसुम न्यूज़ की ओर से गौरव कुमार को ढेर सारी शुभकामनाएँ और उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ।”

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment