आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय धनबाद में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया |

Share This News

आज दिनांक 29.09.25 को धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, धनबाद की तिमाही मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित किया गया | बैठक में अप्रैल से जून 2025 तिमाही के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रगति कार्यों की समीक्षा की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवधि में हुए राजभाषा कार्यों की समीक्षा की तथा बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय के अधिकाधिक कार्य राजभाषा हिंदी में करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने सभी शाखा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यालयों में कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करें।
मंडल रेल प्रबंधक ने राजभाषा पखवाड़ा-2025 के अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास में राजभाषा हिंदी की भूमिका अतुलनीय है। भारत जैसे बहुभाषी देश में राजभाषा हिंदी पूरे राष्ट्र को एकसूत्र में बांधने का कार्य करती है । भारतीय रेल में धनबाद रेल मंडल का महत्वपूर्ण स्थान है। समाज एवं संस्कृति को जानने समझने के लिए भाषा बहुत महत्वपूर्ण एवं आवश्यक है। भारत एक बहुभाषी एवं बहुसंस्कृतियों वाला देश है जहां हिंदी भाषा देश के विभिन्न भाषा भाषियों और संस्कृतियों के बीच एक सेतु का कार्य करती है। अतः हमारा संवैधानिक दायित्व एवं नैतिक कर्तव्य भी है कि हम हिंदी को अपने आधिकारिक विभागीय कार्य की भाषा बनाएं।
मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे हिंदी में कार्य करते रहें तथा अपने विभागों में हिंदी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा दें। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा.) सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री अमित कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) श्री विनीत कुमार सहित मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a comment