आज दिनांक 29.09.25 को स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के तेरहवें दिन के अवसर पर धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्थित रेस्टोरेंट, फूड स्टॉल एवं ट्रेनों के पैंट्री कारों की सफाई का गहन निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में धनबाद स्थित IRCTC बेस किचन का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ साफ-सफाई की व्यवस्था का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान वहाँ कार्यरत कर्मियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने एवं नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही धनबाद स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के पैंट्री कारों का भी निरीक्षण किया गया तथा वहाँ उपस्थित कर्मचारियों को डस्टबिन के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया, ताकि स्वच्छता का वातावरण बनाए रखा जा सके।
