धनबाद में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार रेस्टोरेंट शील, फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई

Share This News

धनबाद में फूड सेफ्टी विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है, मेमको मोड स्थित कार्डिबल हुक्का, बार रेस्टोरेंट में छापेमारी कर शील किया गया है। फूड सेफ्टी अधिकारी डॉक्टर राजा कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि अवैध रूप से हुक्का बार रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा है, जब छापेमारी के लिए पहुंचे तो हुक्का बार में कुछ लोग चिलम का सेवन कर रहे थे। जांच करने पर पाया कि 2 साल पूर्व ही लाइसेंस का डेट खत्म हो गया था जिसे रिन्यूअल नहीं किया गया था। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट मैनेजर के द्वारा फूड सेफ्टी अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया एवं मोबाइल छीना गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस के आने पर कार्डिबल हुक्का, बार रेस्टोरेंट को शील कर दिया गया इसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया जा रहा है।

Leave a comment