शहीद राजू यादव की 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, परिवार ने उठाई इंसाफ की मांग

Share This News

धनबाद। शुक्रवार को पूजा टॉकीज स्थित शहीद राजू यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

34 साल पहले माफियाओं के हमले में शहीद हुए राजू यादव को आज भी लोग साहस और संघर्ष की प्रतीक के रूप में याद करते हैं।

पत्नी आबो देवी ने मीडिया से कहा, 34 साल गुजर जाने के बाद भी हमें इंसाफ नहीं मिला। माफिया राज के कारण मेरे पति की हत्या कर दी गई थी और आज भी प्रशासन मौन है।

बेटा अवध यादव ने कहा, आज हम उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देकर संकल्प लेते हैं कि शहीद राजू यादव के विचारों को आगे बढ़ाते रहेंगे।

Leave a comment