महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने GOAL एप्लिकेशन का किया शुभारंभ

Share This News

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा आज पटना में CRIS द्वारा विकसित GOAL (Generation of Optimized and Automated Loco Links) एप्लिकेशन का शुभारंभ किया गया । यह एप्लिकेशन भारतीय रेल में सर्वप्रथम पूर्व मध्य रेल में लागू किया गया है जो गणितीय मॉडल द्वारा उत्पन्न अनुकूलित लोकोमोटिव लिंक के सत्यापन एवं फीडबैक के लिए प्रदान किया गया है। अनुकूलन मापदंडों के आधार पर अनुकूलित लोकोमोटिव लिंक उत्पन्न करने के लिए एक वेब-आधारित उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस भी विकसित किया गया है ।

वर्तमान में लोकोमोटिव की वास्तविक स्थिति सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं मैन्युअली किया जाता है जिससे कई तरह की तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था एवं लोको की वास्तविक स्थिति के बारे मेें जानने में विलंब होता था । अब GOAL एप्लिकेशन की मदद से लोको की वास्तविक स्थिति यथा लोकोमोटिव का वर्तमान लोकेशन, लोकोमोटिव की यांत्रिक स्थिति, लोकोमोटिव के रख-रखाव की तिथि इत्यादि की निगरानी बिना किसी त्रुटि के सुगमतापूर्वक किया जा सकेगा ।

इस अनुकूलित और स्वचालित दृष्टिकोण को लागू करके, GOAL लोकोमोटिव लिंक प्रबंधन की दक्षता में उल्लेखनीय सुधार करेगा, जिससे शेड्यूल या पैरामीटर परिवर्तनों के लिए लिंक प्रतिक्रिया तैयार करने या संशोधित करने में लगने वाला समय महीनों से घटकर मात्र कुछ घंटे रह जाएगा। इससे न केवल परिसंपत्ति उपयोग में वृद्धि होगी, बल्कि रेलवे संचालन को भी सुचारू, न्यूनतम लागत और टिकाऊ बनाने में मदद मिलेगी।

इसके पूर्व महाप्रबंधक द्वारा पटना में विभागाध्यक्षों, मंडल रेल प्रबंधकों एवं अन्य अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में संरक्षा, सुरक्षा, ट्रेनों के समय पालन, रेलवे ट्रैक के रख-रखाव, ट्रैक मशीनों की कार्यप्रणाली, समपार फाटकों के इंटरलॉकिंग सहित संरक्षा/सुरक्षा सहित रेल विकास से जुड़े मुद्दों पर विभागाध्यक्षों एवं मंडल रेल प्रबंधकों के साथ चर्चा की गयी । महाप्रबंधक ने पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्री सुविधा, सुरक्षा, संरक्षा आदि के संबंध में किये जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली । उन्होंने पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में चल रहे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य एवं विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की मॉनिटरिंग के साथ-साथ उसमें तेजी लाने पर बल दिया ।

संवाददाता- गौरव
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment